दुद्धी/सोनभद्र(रवि सिंह)-स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कटौन्धी गांव में सुबह गेट नं 66 व 67 के बीच एक युवक का शव पटरी किनारे लावारिस पड़ा मिला | ग्रामीणों ने जब पटरी किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव देखा तो इसकी सूचना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शोभनाथ को दी| प्रधान की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को ग्रामीणों से पहचान करवायी तो उसकी शिनाख्त नही हो पायी| पुलिस ने ग्रामीणों के समक्ष पंचनामा भर शव को मर्चरी हाउस में रखवा दिया | काफी पता करने के बाद मृतक की शिनाख्त 27 वर्षीय हरदेव पुत्र सम्मल निवासी खैरटिया ,लीलासी के रूप में हुई |सूचना मिलते ही परिजन दुद्धी आये शव का पोस्टमार्टम करवाया|
पुलिस के मुताबिक युवक जन्म से ही पैर से विकलांग व मानसिक विक्षिप्त था| आशंका जताई जा रही है कि युवक रेलवे लाइन किनारे चल रहा टहल रहा होगा जिससे किसी ट्रैन की चपेट में आ गया |
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
