(रिपोर्ट रवि सिंह)
दुद्धी। स्थानीय क़स्बे में एक जूता दुकान पर दोपहर 3 बजे अपने लड़के के लिए चप्पल खरीद रहे दंपति के बाइक के डिक्की से उचक्कों ने 25 हजार की रकम उड़ा दिए| मामले की जानकारी पीड़ित को तब हुई जब उसने बाजार से खरीदे गए सामान रखने को रखने के लिए डिक्की को खोला तो उसके होश उड़ गए। उसने देखा तो डिक्की से 25 हजार रुपये गायब मिले। हड़बड़ाए दंपत्ति वापस जूता दुकान पहुँचे और दुकानदार को मामले की जानकारी दी| दुकानदार के सीसीटीवी कैमरे में कथित चोर की गतिविधि कैद हो गयी है। विंढमगंज निवासी संतोष कुमार पुत्र बुधन राम ने बताया कि वह आज बैंक ऑफ बड़ौदा के दुद्धी शाखा से अपने खाते से उसने 25 हजार की धनराशि आहरित की और बाजार में खरीदारी के लिए अपनी पत्नी संग आ गया कि चप्पल खरीदने के दौरान किसी ने उसके बाइक की डिक्की से 25 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर के माध्यम से घटना की सूचना दे आवश्यक कार्रवाई की मांग उठाई है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
