(रिपोर्ट रवि सिंह)
सोनभद्र। पुलिस महानिदेशक उप्र द्वारा चलाये जा रहे अभियान आपरेशन क्लीन के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन मे एवं अपर पुलिस अधीक्षक (आप0) व उप जिलाधिकारी दुद्धी के पर्यवेक्षण में आज आपरेशन क्लीन अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी दुद्धी प्रदीप सिंह चन्देल एवं नायब तहसीलदार ज्ञानेन्द्र कुमार तहसील दुद्धी जनपद सोनभद्र की अध्यक्षता में थाना म्योरपुर पर विभिन्न मुकदमों से सम्बन्धित कुल 10 वाहनों की निलामी हेतु कुल 07 फर्मो द्वारा प्रतिभाग कर बोली लगायी गयी जिसमें से कुल 04 वाहन मोटर साइकिल की निलामी की गयी । जिससे वाहन निलामी से कुल 41,700 रुपये की आय प्राप्त हुई। इसी क्रम में आपरेशन क्लीन के तहत क्षेत्राधिकारी दुद्धी एवं नायब तहसीलदार, तहसील दुद्धी जनपद सोनभद्र की अध्यक्षता में थाना म्योरपुर के आबकारी अधिनियम के कुल 103 मुकदमा से सम्बन्धित कुल 1161 लीटर देशी शराब को नष्ट कराया गया ।

Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
