(रिपोर्ट अरविंद/गिरीश)
सोनभद्र। शासन द्वारा चलाये जा रहे आपरेशन क्लीन अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व आपरेशन कुशल पर्यवेक्षण थाना चोपन पर पंजीकृत अभियोग से सम्बन्धित आबकारी अधिनियम के लम्बित माल मुकदमाती के निस्तारण हेतु न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सोनभद्र द्वारा 09 मुकदमो का माल नष्ट करने व मा0 न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सोनभद्र महोदय द्वारा 42 मुकदमों का माल नष्ट करने हेतु आदेशित किया गया था जिसके अनुपालन में आज नायब तहसीलदार सदर रजनीश यादव, अभियोजन अधिकारी, दिलीप जायसवाल व क्षेत्राधिकारी नगर राहुल पाण्डेय की उपस्थिति में थाना चोपन के आबकारी अधिनियम के कुल 51 मुकदमो से सम्बन्धित कुल 624 पेटी में 5499 लीटर अंग्रेजी शराब व देशी शराब का नियमानुसार विनिष्टीकरण कराया गया।

Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
