संवाददाता–संजय सिंह
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) तथा क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के निकट पर्वेक्षण में आज रविवार को मनोज कुमार निरीक्षक खान खनिज विभाग जनपद सोनभद्र व थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस के साथ चौकी सुकृत थाना रावर्टसगंज के सामने खनिज लदे वाहनो की चेकिंग के दौरान मुखबिरी सूचना पर वाहन संख्या UP 64 BT 6968 हाईवा व वाहन सख्या UP 64 BT 4794 हाईवा पर उप खनिज गिट्टी का अवैध परिवहन करते समय पकड़ा गया उक्त दोनो वाहनो के वाहन चालको से वाहन पर लदे उपखनिज के सम्बन्ध में प्रपत्र मांगने पर मौके पर कोई भी प्रपत्र नही दिखा सके तथा उपरोक्त दोनो वाहनों में 31.92 घनमीटर उपखनिज लदा होना पाया गया दोनों वाहन चालक संजय कुमार उर्फ सोनू यादव पुत्र स्व0 रामलाल यादव निवासी बेलहवा सिरसिवा ठकुराई थाना करमा जनपद सोनभद्र उम्र करीब 22 वर्ष तथा रामाश्रय पनिका पुत्र सुकालू निवासी मारकुण्डी कसहवा घाट थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 30 वर्ष को मौके पर ही अपराध बोध कराकर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया उपरोक्त के सम्बन्ध में वादी मनोज कुमार खान निरीक्षक द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दी गयी उक्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 235/24 धारा 379,411 भादवि व 3/58/72 उ0प्र0 उप खनिज नियमावली, 4/21 खान व खनिज अधिनीयम 1957 व 3 सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनीयम 1984 पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गयी गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीम मे उ0नि0 अरविन्द कुमार गुप्ता चौकी प्रभारी सुकृत थाना रॉबर्ट्सगंज ,हे0का0 शिवकुमार यादव चौकी सुकृत थाना रॉबर्ट्सगंज ,आरक्षी आकाश कुमार चौकी सुकृत थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र शामिल रहे।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार