नवरात्र की अवधि में मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की आराधना करके माता रानी की विशेष कृपा प्राप्त की जा सकती है। पं प्रशान्त मिश्र ने बताया कि नवरात्र का प्रत्येक दिन आदि शक्ति के अलग-अलग स्वरूपों को अर्पित माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि माता दुर्गा के दूसरे स्वरूप अर्थात मां ब्रह्मचारिणी को किस प्रकार प्रसन्न किया जा सकता है। सफेद रंग माता का प्रिय माना जाता है इसलिए सफेद पुष्प वस्त्रों से मां की आराधना करें शास्त्रों में वर्णित है कि मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने से साधक को यम, नियम के बंधन से मुक्ति मिलती है। साथ ही वह साधक कठिन संघर्षों में भी अपने कर्तव्य-पथ से विचलित नहीं होता। मां ब्रह्मचारिणी की कृपा से उसे सिद्धि और विजय प्राप्त होती है। पौराणिक कथा के अनुसार ब्रह्म को प्राप्त करने के लिए देवी भगवती ने तपस्या की थी इसलिए इनका नाम ब्रह्मचारिणी पड़ा !
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
