अलीगढ़। रोरावर थाना इलाके के होटल में एक दरिंदे लड़के द्वारा नाबालिक लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाते हुए बलात्कार की वारदात को अंजाम दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के उच्च अधिकारियों ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें स्वाट,सर्विलांस ओर थाने की टीम लगाई गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करते हुए होटल के कमरे में नाबालिक बच्ची को अपनी दरिंदगी का शिकार बनाने के इस मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी को जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। बताया जा रहा है कि आरोपी लड़का नाबालिक लड़की के साथ होटल में बलात्कार करने के बाद उसको जबरन अपनी दरिंदगी का शिकार बनाते हुए खून से लथपथ लहूलुहान हालत में छोड़ घिनौनी वारदात को अंजाम दे मौके से फरार हो गया। निजी होटल में नाबालिक लड़की के साथ बलात्कार किए जाने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया और आनन फानन में इलाका थानाअध्यक्ष सहित पुलिस के उच्च अधिकारी फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के द्वारा बलात्कार की शिकार हुई लड़की को मेडिकल परीक्षण हेतु उपचार के लिए जिला अस्पताल लिए भेजते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित कर उसकी तलाश शुरू कर दी। वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर तफ्तीश में जुटी हुई है। ऊपरकोट नगर कोतवाली क्षेत्राधिकारी प्रथम अभय कुमार पांडे ने बताया कि थाना रोरावर इलाके में नाबालिक लड़की के साथ होटल में हुए बलात्कार का एक प्रकरण पुलिस के संज्ञान में आया। जहां थाने पर मुकदमा दर्ज करने के लिए एक तहरीर प्राप्त हुई। जिसमें वादियां के द्वारा बताया गया कि जिसमे उनके द्वारा बताया गया कि उनकी नाबालिग पुत्री के साथ एक लड़के के द्वारा गलत कार्य किया गया है।जिस संबंध में दी गई तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया है। तो वहीं आरोपी की गिरफ्तारी की लिए पुलिस की तीन टीमें स्वाट,सर्विलांस ओर थाने की लगाई गई है। शिघ्र ही आरोपी की गिरफ्तारी करते हुए सुनिश्चित कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 9, 202611 हजार वोल्ट के लटकते तार की चपेट में आने से किशोर की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम
Breaking_NewsJune 9, 2026तेज रफ्तार अर्टिगा ट्रेलर से टकराई, 6 लोग घायल, 3 की हालत गंभीर
Breaking_NewsJune 7, 2026सोनभद्र।एक ही यात्रा में दो बार टोल कटने से वाहन स्वामी परेशान, 10 दिन बाद भी नहीं लौटी राशि
सम्पादकीयJune 7, 2026डेढ़ साल से रिटायर होने के बाद 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला शिक्षिका दुद्धी तहसील का काट रही बेवजह चक्कर,अधिकारी मौन
