रिपोर्ट रवि सिंह
सोनभद्र। अनपरा में मंगलवार को भव्य तरिके से महावीरी झंडा जुलूस शोभायात्रा गाजे- बाजे व डीजे की धुन पर निकाला गया जिसमें 20 से 30 हजार श्रद्धालु शामिल हुए। ऊर्जांचल में पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी महावीरी झंडा जुलूस शोभायात्रा को लेकर श्रद्धालुओं मे खासा उत्साह देखने को मिले। मंगलवार सुबह से ही समिति के लोग श्रद्धालुओं संग महावीरी झंडा जुलूस को लेकर तैयारियां कर रहे थे। इस दौरान सोमवार से ही पुरे क्षेत्र राममय व भगवा झंडो से पटा रहा। मुख्य झांकी अनपरा बाजार सोनारी गली दुर्गा मंदिर से निकली।

इसके बाद बैरपान, डिबुलगंज, काशीमोड, औडीमोड, अनपरा, गरबंधा, ककरी, परासी, रेणुसागर, सहित दर्जनों स्थानो से झांकियां लेकर भक्त पहुचे। दोपहर बाद निकली शोभायात्रा का एक – एक कर मिलन हुआ। झांकियों के साथ डीजे के भक्ति गीतो पर श्रद्धालु जमकर थिरकते रहे। होली खेले मसाने मे महादेव के रुप में कलाकारों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। राधा- रानी व कृष्ण रुपी कलाकारों के साथ नवयुवतियों ने जमकर सेल्फी लिया। शोभायात्रा अनपरा बाजार, अनपरा कालोनी, काशीमोड, औडीमोड, ककरी, परासी, कोलगेट, रेणुसागर से होते हुए दुर्गा मंदिर पर सभी झांकियो सहित मुख्य ध्वज को स्थापित किया गया। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षाव्यवस्था चाक – चौबंद रहा समिति के अध्यक्ष गोपाल प्रसाद गुप्ता, मनीष श्रीवास्तव,नवीन पांडेय , वीरेन्द्र वर्मा,रवि शाह,सुमीत मित्तल,राजीव शाह,सुमीत गोयल,मुकेश चौरिसिया,जगदीश बैसवार, नितेश सिंह, पिन्टू वर्मा, राजेश गुप्ता, दीपक सिंह, रविजीत सिंह, शहजाद अली व अन्य मौजूद रहे।


Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
सम्पादकीयMay 13, 2026आंधी-तूफान का तांडव, दिन में छाया अंधेरा, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
Breaking_NewsMay 13, 2026पुलिस का गैंगेस्टरों पर बड़ा प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों से 6 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सम्पादकीयMay 13, 2026कबाड़ के गोदाम में भीषण आग से मचा हड़कंप, आबादी तक पहुंचीं लपटें
