(रिपोर्ट रवि सिंह)
सोनभद्र। बभनी थाना क्षेत्र के नधिरा विद्युत उपकेंद्र पर स्विच यार्ड में 33 केवी मेनलाइन का फ्यूज किट लगाते समय रविवार की देर शाम एक टी जी 2 विधुतकर्मी की करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गयी। मृतक विधुतकर्मी के पिता शिवप्रसाद की तहरीर पर बभनी पुलिस ने बिजली विभाग के तीन आधिकारी के खिलाफ़ गैर ईरादातन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने अधिशासी अभियंता पिपरी , उपखंड अधिकारी राहुल सुन्दरम एवं अवर अभियंता लोकनाथ सपकोटा के विरुद्ध तहरीर के आधार पर धारा 304 ए, 287 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। मृतक के पिता शिव कुमार ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि विधुत विभाग के उच्चधिकारी मानसिक दबाव बनाकर फ्यूज सेट लगवा रहे थे । जबकि यह काम उक्त विधुतकर्मी का नही था। मृतक बिजली कर्मी के पत्नी और बच्चों को एक करोड़ रुपए मुआवजा दिए जाने की मांग करते हुए मामले की टेक्निकल टीम से जांच और सम्बन्धित लापरवाह अधिकारी कर्मचारी पर कड़ी कार्रवाई की मांग किया है। वहीं विद्युत संगठन संघ के लोगों के द्वारा भी विरोध जताया गया है और मृतक के परिजनों का विभिन्न मांग पूरा करने की मांग की गई। वही मामले में विधुत कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि घोर लापरवाही की वजह से एक विधुत कर्मचारी की मौत हुईं है। मृतक के परिजनों को 01 करोड़ का मुआवजा के साथ सभी आरोपी उच्च अधिकारियो के खिलाफ़ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। साथ ही हम सब को आश्वस्त करें की भविष्य में जो काम जिसका है उसी से काम लिया जाय हादसे ना हो इसलिए शक्त नियम लागू किया जाए।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
