रिपोर्ट रवि सिंह
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मझौली गांव में रजखड़ – रनटोला मुख्य मार्ग पर सोमवार की दोपहर एक कोयला लदा टीप ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया इसी दौरान वाहन की चपेट में आने से दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए ,दोनों घायलों को दुद्धी सीएचसी भर्ती कराया जहाँ से एक कि गंभीर हालत देखते हुए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया| ट्रेलर चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है । सोमवार की दोपहर डेढ़ बजे एल कोयला लदा टिप ट्रेलर संख्या CG 15 EC 1853 कोयला लोड कर रेनुकूट की तरफ से रनटोला होते हुए रजखड़ की तरफ आ रहा था कि जैसे ही वह मझौली गांव में राम राम नगीना स्कूल के समीप तेज घुमाव दार मोड़ के पास पहुँचा बाइक सवार को टक्कर मारते हुए अनियंत्रित हो सड़क किनारे पलट गया ,घटना में चालक व परिचालक को हल्की फुल्की चोटें आई वहीं बाइक सवार 32 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र स्वर्गीय नान्हक तथा पीछे बैठे 55 वर्षीय दयाशंकर पुत्र स्वर्गीय सुभई गंभीर रूप से घायल हो गए दोनों घायलों को उपचार हेतु दुद्धी सीएचसी भर्ती कराया गया जहां अनिल कुमार की स्थिति नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया | चिकित्सकों के मुताबिक अनिल को सिर में गंभीर चोट आने के साथ कई स्थानों फ़्रेक्चर की संभावना जताया है। हल्का एसआई काशी सिंह ने बताया कि पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन में जुट गए हैं|बताया जा रहा है कि दोनों घायल मझौली गांव के निवासी है जो गांव में एक छोर से दूसरी छोर जा रहें थे| घायल अनिल कुमार मझौली गांव के प्रधान शारद पनिका के भाई है।
Author Profile

Latest entries
उत्तर प्रदेशMarch 31, 2026तीर चला तो निशाना लगा, हुनर बोला तो मैदान गूंज उठा, सोनभद्र में तीरंदाजी का जुनून सिर चढ़कर बोला…
उत्तर प्रदेशMarch 31, 2026जाने तिरंदाजी में किसने मारी बाजी, देखे रिपोर्ट
Breaking_NewsMarch 31, 2026रात के सन्नाटे में दो मौतों का रहस्य, रंजिश या साजिश? डबल डेथ से सनसनी
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान