सोनभद्र। आगामी लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह द्वारा अवैध मादक पदार्थ/शराब तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया गया है, इसी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) व क्षेत्राधिकारी पिपरी के निर्देशन में आज थाना शक्तिनगर पुलिस की टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्त संदीप बियार पुत्र अंजनी बियार निवासी चिल्काटाड़ बस्ती, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, छोटू स्वीपर पुत्र गोविन्द स्वीपर निवासी काली मन्दिर बस स्टैण्ड, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र के पास से 01 किलो 500 ग्राम व 01 किलो 250 ग्राम इस प्रकार कुल 2 किलो 750 ग्राम गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना शक्तिनगर पर धारा 8/20 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
