मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर डीएम ने कर दिया यह कार्य, अपनाया यह तारिका 

Share

सोनभद्र। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जिला प्रशासन कमर कसना शुरू कर दिया है चुनाव के मद्दे नजर आज सोनभद्र कलेक्ट्रेट परिसर से जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र विजय सिंह ने महिला मतदाता जागरूकता पिंक रैली को हर झंडी दिखाकर रवाना किया। स्कूटी रैली जैसे ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंची तो वहां पर मतदान हेतु शपथ भी दिलाई। इसके साथ ही मेरा सोनभद्र मेरी शान, एक जून को करें मतदान का श्लोगन भी दिया गया। जिला प्रशासन में जानकारी देते हुए बताया कि यह रैली गांव गांव जाकर पिंक स्कूटी रैली मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि इस रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है कि अधिक से अधिक लोग घर से निकलकर आगामी 1 जून को अपने मताधिकार का प्रयोग करें, साथी जिले में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने का जो हम लोगों का संकल्प है वह आवश्य पूरा होगा।  कलेक्ट्रेट परिसर सोनभद्र में आज बेसिक शिक्षा विभाग व पंचायती राज विभाग की महिला कर्मचारियों के द्वारा संयुक्त रूप से महिला मतदाता जागरूकता पिक रैली का आगाज किया गया या स्कूटी रैली गांव गांव जाकर मतदाताओं को जागरूक करेगी रैली का यह उद्देश्य है कि अधिक से अधिक महिला व अन्य लोग जागरूक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। आपको बता दे कि जनपद सोनभद्र में 1 जून 2024 को लोकसभा चुनाव का मतदान होगा। इसे लेकर जिला प्रशासन द्वारा लगातार लोगों को मताधिकार के प्रयोग को लेकर जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है इसी क्रम में आज एक स्कूटी रैली कलेक्ट्रेट परिसर से निकल गई है।

यह रैली इस उद्देश्य से निकल गई है कि अधिक से अधिक लोग प्रेरित हो और 1 जून को बढ़ चढ़कर मतदान करें, जिससे कि जनपद सोनभद्र का मतदान का प्रतिशत बढ़े। महिलाएं शक्ति का प्रतीक है सभी मतदाता को एक संदेश देने के लिए यह रैली निकाली गई है। महिला मतदाता जागरूकता पिंक रैली को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जहां तक शहरों में मत प्रतिशत बढ़ाने की बात है तो आयोग के निर्देश पर सभी बूथों पर पर्याप्त व्यवस्था बैठने, पानी इत्यादि की रहेगी। हम लोगों का यही प्रयास रहेगा कि सुबह के समय में अधिक से अधिक मतदान हो, क्योंकि गर्मी उस वक्त अपने चरम पर रहेगी और इस बार हम लोग महिलाओं की भागीदारी अधिक बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं। उसके साथ ही अन्य मतदाताओं को भी मत देने के लिए जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। हमारा वोटिंग प्रतिशत जितना अच्छा होगा उतना ही लोकतंत्र को लेकर अच्छा संदेश जाएगा। इन्हीं सब उद्देश्यों को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग व पंचायती राज विभाग की रैली निकाली जा रही है जिससे अधिक से अधिक महिलाएं प्रेरित हो और अपने मताधिकार का प्रयोग करें। जिला निर्वाचन अधिकारी सोनभद्र ने कहा की 85 प्लस के जो मतदाता हैं उनके लिए पोस्ट वॉलेट की सुविधा उपलब्ध है। एप के माध्यम से भी सुविधा उपलब्ध है जो लोग घर पर रहकर मतदान करना चाहते हैं उनको भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिससे अधिक से अधिक लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करें और लोकतंत्र में एक अच्छा संदेश जाए।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *