नदी में नहाने गए तीन डूबे……

Share

सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के मीतापुर करगरा में आज नदी में नहाने गए एक महिला को बचाने के चक्कर में युवक की डूबने से मौत हो गई। जबकि नदी में डूब रहे दो लोगों को बजाया जा चुका है। आपको बता दे की सोन नदी में आज नहाते समय एक महिला व एक युवती डूब रही थी जिन्हें बचाने के लिए युवक गया और उसी में डूब गया। जबकि महिला व युवती को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। हादसे को लेकर लोगों का कहना है कि बालू खनन करने के दौरान नदी की धारा को रोकने व बने बड़े बड़े गढ्ढे से इतना बड़ा हादसा हुआ है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा मृतक के शव को गोताखोर की मदद से नही में तलास किया जा रहा है। सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत मीतापुर करगरा के पास आज सुबह नहीं में नहाने के लिए दीपा (20) व साक्षी (16) गई हुई हुई थी नहाते समय अचानक गहरे पानी में चले जाने के कारण दोनों डूबने लगी। चीख पुकार सुनकर पास में ही नहा रहा युवक अंकित पुत्र दिनेश (18) नदी में कूद पड़ा और दोनों को बचाने का प्रयास करने लगा, जब तक वह कुछ कर पता तब तक युवक स्वयं गहरे पानी में चला गया जिसके बाद तीनों नदी में डूबने लगे। तीनों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर जा पहुंचे और नदी में डूब रहे एक महिला और एक युवती को किसी प्रकार से बाहर निकाला गया तब तक युवक नदी में डूब चुका था। इसकी सूचना जैसे ही चोपन थाना पुलिस को हुई तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से युवक के शव को नदी में तलाश रही है। वही नदी में डूब रही एक महिला व एक युवती को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया जहां पर दोनों का उपचार चल रहा है। शव को निकालने का प्रयास जारी है, गहराई अधिक होने की वजह से आ रही समस्या स्थानीय गोताखोर कार्य में जुटे। 

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *