संवाददाता–संजय सिंह
सोनभद्र। पुलिस लाइन चुर्क सभागार कक्ष में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन सोनभद्र त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी की अध्यक्षता में नक्सल समन्वय गोष्ठी का आयोजन किया गया । गोष्ठी में जनपद के पुलिस/पीएसी/अन्य विभागो व सीमावर्ती जनपदों से आये अधिकारीगण के साथ नक्सली संचरण के दृष्टिगत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अधिक सतर्कता बरतने व आपस में लगातार समन्वय स्थापित कर नियमित काम्बिंग/एरिया डॉमिनेशन करने तथा इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने व उनका हर सम्भव निराकरण कराये जाने व स्थानीय लोगों के साथ वार्ता कर उन्हे किसी के बहकावे मे न आने व संदिग्ध गतिविधि होने पर उसकी जानकारी स्थानीय पुलिस व प्रशासन को देने के बारे में जागरूक किया गया एवं अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की गयी। इस दौरान उप सेनानायक नक्सल कन्टीजेन्ट चुर्क प्रमोद कुमार यादव, AC- देवनारायण यादव, एसडीओ BSNL धरमेन्द्र कुमार सिंह, डिप्टी सीएमओ सुमन कुमार, मण्डलाधिकारी विषेश शाखा संजय नाथ तिवारी, एसआईओ योगेन्द्र मिश्रा, जोनल नक्सल राणा प्रताप सिंह, मु0आ0 धन्नजय यादव व मु0आ0 दीपक चतुर्वेदी एवं जनपद के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के थाना प्रभारी/ चौकी प्रभारी/पीएसी पोस्ट प्रभारी सहित अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
सम्पादकीयMay 13, 2026आंधी-तूफान का तांडव, दिन में छाया अंधेरा, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
Breaking_NewsMay 13, 2026पुलिस का गैंगेस्टरों पर बड़ा प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों से 6 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सम्पादकीयMay 13, 2026कबाड़ के गोदाम में भीषण आग से मचा हड़कंप, आबादी तक पहुंचीं लपटें
