
सोनभाद्र: जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र विजय सिंह जी के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन विकास खंड दुद्धी में किया गया। आयोजन में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी,सोनांचल इंटर कॉलेज दुद्धी एवं राजकीय इंटर कॉलेज दुद्धी के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से मतदाता जागरूकता संबंधी बैनरो व पोस्टर सहित प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम उप जिला अधिकारी महोदय दुद्धी सुरेश राय जी ने उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओ, बच्चों व जन मानस को मतदान हेतु शपथ दिलाई तत्पश्चात उप जिला अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय द्वय द्वारा हरी झंडी दिखाकर मतदाता जागरूकता रैली को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परिसर से रवाना किया गया। लोकसभा चुनाव में जनमानस को मतदान हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से रैली म्योरपुर मोड ,रामलीला मैदान व मुख्य मार्गो से सोनभद्र हमारी शान है ,1 जून को मतदान है ,, उम्र 18 पूरी है मतदान देना जरूरी है,, सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो,, जैसे नारों सहित GGIC ओबरा की शिक्षिका श्रीमती पूनम मैम के मतदान संबंधी गीतों से दुद्धी नगर की गलियां गूंजायमान रही…। कार्यक्रम में GGIC प्रधानाचार्या डॉ श्वेता सिंह सहित श्रीमती संगीता सिंह, डॉ रितिका श्रीवास्तव, डॉ दिव्या राय, श्रीमती रचना श्रीमती, शोभा यादव, डॉ प्रीति शर्मा, श्रीमती वर्षा (SVEEP नोडल) के साथ सोनांचल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश्वर श्रीवास्तव , जगत नारायण यादव, आदर्श तिवारी , विजय शंकर , कृपा शंकर सहित GIC दुद्धी के प्रधानाचार्य अजय सिंह , संजीव गुप्ता, विनय वर्मा, फैजान, संजय पटेल ,डॉ अनिल प्रजापति के साथ खंड शिक्षा अधिकारी महोदय महेंद्र मौर्य जी के निर्देशन पर बेसिक शिक्षा विभाग से संतोष सिंह , राम रक्षा जी (स्काउट शिक्षक),TSCT नोडल प्रवीण द्विवेदी, श्याम बिहारी , नोडल शिक्षक आनंद त्रिपाठी ने अपनी उपस्थिति व सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाया।

Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMarch 30, 2026पुलिस ने अवैध गांजे के साथ युवक को किया गिरफ्तार
Breaking_NewsMarch 30, 2026यूपी पीसीएस में सोनभद्र का जलवा, आनंद राज सिंह ने हासिल की 22वीं रैंक
Breaking_NewsMarch 30, 2026रेलवे ट्रैक पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप
Breaking_NewsMarch 30, 2026सड़क हादसे में चाचा की मौत, भतीजा गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर