
सोनभद्र। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा ‘युथ’ उ.प्र. अनिल द्विवेदी (गिरजाशंकर) ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर जिले में संचालित हो रहे अवैध कोयला, परिवहन, भण्डारण व मिलावट कर रहे कोयला माफियाओं पर चर्चा किये और पत्र सौपकर कार्यवाई की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित के खिलाफ जांच को पत्र लिखने का आदेश दिया गया है। आपको बता दे कि भाजपा नेता अनिल द्विवेदी कहा की जिले के सलईबनवा में रेलवे ट्रैक, वन-भूमि,सरकारी भूमि मिलाकर सैकड़ों बिगहा में कोयला माफियाओं द्वारा मिलावटी-कोयले का भण्डारण किया गया,जो पूर्णतया अवैध हैं। यह कोयला कहा से आता हैं, कहाँ जाता हैं, इसका किसी भी सक्षम अधिकारी के पास कोई जवाब नहीं हैं, कोयला ट्रक व रेलवे दोनों मार्ग से परिवन हो रहा है, सलईबनवा मे कोयला किस खदान से आता और किसके नाम पर ठेका-टेन्डर हैं यह भी हवा-हवाई हैं, कोयला आता हैं और उसमें लगभग 50/प्रतिसत गिली-पहाड़ी मिट्टी मिलावट की जाती हैं तथा उसको पुनः ट्रको पर लोडिंग कर बाहर प्रदेशो में भेज दी जाती हैं। इस अवैध कोयला भण्डारण व परिवहन से सरकार के करोड़ों रुपया राजस्व को भी चुना लग रहा हैं।

अकुत अरबों की अवैध कमाई इन सभी सिन्डीकेट के लोगों द्वारा आपस बंदर-बांट कर लिया जा रहा है। विगत कुछ दिनों पूर्व डीएम द्वारा आकश्मिक निरिक्षण कर एफ.आई.आर. दर्ज व कोयला सिज(सील) जैसी कार्यवाही किया जा चुका हैं। भाजपा नेता ने बताया की चुनावी आचार संहिता लगने के बाद विभागीय अधिकारियों के मिली भगत से यह कोयला भण्डारण व परिवहन का इतना बड़ा खेल चल रहा है। इसके बदले में अधिकारियों को मोटी अवैध कमाई हो रही हैं। डीएम से इस प्रकरण पर गंभीर व विस्तृत बात-चीत हुई हैं, डीएम ने सभी संम्बन्धित विभागों जैसे खनन, वन,परिवहन, राजस्व, रेलवे व पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण को पत्र जारी कर जल्द रिपोर्ट देने व संबंधित दोषियों पर कड़ी कार्यवाही करने को कहे हैं। इस अवैध कोयला भण्डारण घोटाले में एक बड़े कांग्रेसी नेता सिन्डीकेट बनाकर इस अवैध कार्य को अंजाम दे रहे हैं इस अवैध कोयला भण्डारण व परिवहन सिन्डीकेट मे माफिया व झारखंड के बड़े कोयला घोटाले वाजों का भी हाथ हैं झारखंड निवासी विकास चौबे बंदूक की नोंक पर अपने माफिया साथियों व सिन्डीकेट के लोगों के साथ इस सम्पूर्ण अवैध कोयला भण्डारण व परिवन को दबंगई व गुड़ई के बल पर चला रहा हैं। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा की और कौन-कौन लोंग सामिल हैं। डीएम ने एक हप्ते के अंदर इन सभी लोगों के बड़ी व कड़ी कार्यवाही करने का आश्वासन दिये हैं। इसके अलावा भी भाजपा नेता अनिल द्विवेदी ने खनन प्रमुख सचिव उ.प्र.शासन एवं प्रमुख सचिव केन्द्रीय कोल मंत्रालय, भारत शासन को प्रतिलिपि भेंजा हैं। द्विवेदी जी ने कहां हैं कि पुनः सरकार बनते ही इन दोषी सभी लोगों पर बड़ी से बड़ी कार्यवाही ऊपर यानी दिल्ली से करायेंगे ।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
