सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के सिंदुरिया गांव में एक मनबढ़ किस्म के युवक द्वारा आटो सवार एक दलित महिला की सरेराह चप्पल से पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है। घटना दो दिन पूर्व की बताई जा रही है। आज सुबह वीडियो जैसे ही वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए चोपन पुलिस ने आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। प्रकरण में क्षेत्राधिकारी नगर चारू द्विवेदी की ओर से भी चोपन पुलिस को आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र के सिंदुरिया गांव में 11 जून को एक बुजुर्ग महिला आटो से अपने गांव जा रही थी। आरोप है कि सिंदुरिया निवासी एक युवक ने चोपन-सिंदुरिया रोड पर आटो को रोक लिया। वहां किसी बात को लेकर महिला और युवक में तू-तू, मैं-मैं हुई। इससे खफा युवक ने महिला की चप्पल से पिटाई कर दी। बृहस्पतिवार को जब यह वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। प्रकरण में पीड़िता की ओर से एक तहरीर भी पुलिस को दी गई। चोपन पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि वह जुगैल थाना क्षेत्र की रहने अनुसूचित जाति की महिला है। उसकी उम्र लगभग 70 वर्ष है। गत 11 जून की दोपहर एक बजे वह चोन मार्केट से आटो के जरिए अपने घर जा रही थी। उसी ऑटो पर सवार नितीश कुमार उर्फ छोटू पांडेय पुत्र रामनारायण पांडेय निवासी सिंदुरिया अचानक उसके उपर भड़क गए और उसके खिलाफ जातिसूचक शब्दों के साथ ही अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने लगे। सरेरारह उसकी चप्पल से पिटाई की। तहरीर में वारदात की रिकार्डिंग होने का भी दावा किया गया है। महिला की चप्पल से पिटाई के वीडियो वायरल को लेकर क्षेत्राधिकारी नगर डा. चारू द्विवेदी ने बताया कि जैसे ही प्रकरण पुलिस के संज्ञान में आया, वैसे ही कार्रवाई शुरू कर दी गई। पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर आईपीसी की संबंधित धाराओं में चोपन थाने में आरोपी नितीश पांडेय के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया र्हैं। उसकी तलाश कराई जा रही है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयJuly 1, 2026सोनभद्र में फर्जी ई-फॉर्म के सहारे अवैध खनिज परिवहन का बड़ा खेल बेनकाब, 5 गिरफ्तार, 3 फरार
सम्पादकीयJuly 1, 2026बिग ब्रेकिंग- अवैध खनिज परिवहन के बड़े नेटवर्क का आज हो सकता है खुलासा, पुलिस कर सकती है बड़ा खुलासा: सूत्र
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
