👉पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र मिर्जापुर व पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा 172 ग्राम चौकीदारों (ग्राम प्रहरी) को किया गया साईकिल का वितरण
👉पुलिस लाईन चुर्क में ग्राम प्रहरियों के सम्मान हेतु आयोजित किया गया कार्यक्रम
👉साईकिल पाकर खिल उठे ग्राम चौकीदारों के चेहरे
सोनभद्र: (अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी)- पुलिस लाईन चुर्क में ग्राम प्रहरियों (ग्राम चौकीदार) के सम्मान हेतु ‘ग्राम प्रहरी सम्मान समारोह कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में श्री आर.पी. सिंह, पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र मिर्जापुर व श्री अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा ग्राम प्रहरियों को कर्त्तव्य पालन हेतु जनपद के समस्त थाना क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में कार्यरत 172 ग्राम चौकीदारों को साईकिल का वितरण किया गया। साईकिल पाकर ग्राम चौकीदारों द्वारा पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल व पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र का हृदय से धन्यवाद दिया गया।

पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल महोदय द्वारा अवगत कराया गया कि चौकीदार हमारे पुलिस विभाग की सबसे प्रथम कड़ी हैं। पुलिस विभाग से ग्राम प्रहरियों को जोडने एवं प्रोत्साहन हेतु संवाद स्थापित कर उन्हें सम्मानित किया गया ताकि भविष्य में ग्रामीण क्षेत्र में घटित कोई भी छोटी से छोटी घटना की सूचना ग्राम प्रहरियों(चौकीदोरों) के माध्यम से जनपदीय पुलिस को तत्काल प्राप्त हो सके। जिससे जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ किया जा सके।
उक्त कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन चुर्क, सम्मानित मीडियाबंधु व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
सम्पादकीयMay 13, 2026आंधी-तूफान का तांडव, दिन में छाया अंधेरा, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
Breaking_NewsMay 13, 2026पुलिस का गैंगेस्टरों पर बड़ा प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों से 6 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सम्पादकीयMay 13, 2026कबाड़ के गोदाम में भीषण आग से मचा हड़कंप, आबादी तक पहुंचीं लपटें
