रिपोर्ट रवि सिंह
दुद्धी सोनभद्र। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रजखड़ गांव में आज रविवार की सुबह 8:00 बजे सोनाक्षी कुमारी उम्र लगभग 10 वर्ष पुत्री धर्मेंद्र मौर्य अपने ही घर के कमरे में साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे उसकी मौत हो गई, जिस वक्त किशोरी ने फांसी लगाया, उस वक्त घर में माता-पिता कोई नहीं थे, सभी अपने अपने काम से बाहर गए थे,जब इसकी सूचना हुई, तो सोनाक्षी के माता-पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और दहाड़े मार रोने लगे, घर के परिजन सोमनाथ सिंह पुत्र स्वर्गीय बिंदेश्वरी निवासी ग्राम रजखड़ के द्वारा दुद्धी कोतवाली को किशोरी की मौत की जानकारी दी गई,सूचना पर पहुंचे दुद्धी कोतवाली के उपनिरीक्षक काशीनाथ कुशवाहा ने शव को फंदे से उतरवाया और कब्जे में लेकर पंचनामा कर पीएम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजवा दिया! खबर लिखे जाने तक किशोरी के आत्महत्या करने के कारण का पता नहीं चल सका, पुलिस के द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है!
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 15, 2026विभिन्न मांगों को लेकर ABVP कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन
सम्पादकीयMay 15, 2026उड़ीसा से श्रावस्ती जा रही गांजे की खेप पकड़ी गई, पुलिस ने एक तस्कर दबोचा
Breaking_NewsMay 15, 2026शादी की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से दामाद की मौत
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
