(अरविंद दुबे/गिरीश तिवारी)
सोनभद्र। पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम को मिली बड़ी कामयाबी संयुक्त टीम के द्वारा एक डीसीएम ट्रक में लोड 794 पेटी जिसमें 21423 बोतले जो की 7074 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी कर झारखंड के रांची शहर में ले जाया जा रहा था पकड़े गए आरोपियों का कहना है कि वहां पर बाजार में दुगुनी दामों पर बेचकर भारी मुनाफा कमाते हैं और इससे पूर्व भी शराब की एक खेप पहुंचा चुके हैं वहीं पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने बताया कि चुनाव के मध्य नजर शराब की यह खेप झारखंड के रांची में ले जाया जा रहा था जिसमें दो अन्तर्राजजयी आरोपी गिरफ्तार हुए हैं जबकि जहां से यह शराब भेजी गई थी उसे भी आरोपी बनाया गया है और जहां शराब जानी थी उसे भी आरोपी बनाया गया है इस तरह से दो आरोपी अभी भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर हैं। शराब की इस खेप के साथ दो अंतर प्रांतीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है वही मार्केट में इस शराब की कीमत 70 से 80 लाख रुपए बताई जा रही है।

चोपन थाना क्षेत्र के सलखन बाजार में बजरंगी ढाबा के पास एक डीसीएम ट्रक खड़ी थी वही मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस की स्वाट, एस ओ जी व सर्विलांस टीम के साथ आबकारी विभाग की टीम ने भी संयुक्त रूप से जांच करते हुए डीसीएम ट्रक से कल 794 पेटी जिसमें 7074 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने बताया कि इस शराब की अनुमानित कीमत लगभग 70 से 80 लख रुपए है वही बरामद किए गए ट्रक से दो अंतर राज्ययी तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है इन आरोपियों के विरुद्ध चोपन थाना क्षेत्र में आबकारी अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मामला पंजीकृत कर लिया गया है पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने बताया कि पूछताछ में इन आरोपियों के द्वारा बताया गया कि शराब की खेप भेजने वाला अमृतसर का रहने वाला है जबकि यह झारखंड के रांची शहर में भेजा जाना था पुलिस के द्वारा इन दोनों को भी आरोपी बनाया गया है जबकि ट्रक चालक और उसके एक साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गुरमुख सिंह उर्फ दीदार सिंह पुत्र आजाद सिंह निवासी वराछा जिला गुरदासपुर पंजाब का रहने वाला है जबकि दूसरा आरोपी शिवम कश्यप पुत्र गंगाराम निवासी जिला शाहजहांपुर का रहने वाला है इन आरोपियों के द्वारा कूट रचित दस्तावेज तैयार कर शराब की तस्करी की जाती थी वहीं इन आरोपियों के पास से ₹5650 रुपए नगद भी बरामद किया गया है पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने बताया कि सफलतापूर्वक इस तस्करी का पर्दाफाश करने वाली टीम को ₹20000 नकद पुरस्कार की भी घोषणा की गई है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 15, 2026विभिन्न मांगों को लेकर ABVP कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन
सम्पादकीयMay 15, 2026उड़ीसा से श्रावस्ती जा रही गांजे की खेप पकड़ी गई, पुलिस ने एक तस्कर दबोचा
Breaking_NewsMay 15, 2026शादी की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से दामाद की मौत
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
