संवाददाता–संजय सिंह
सोनभद्र। सावन मास के साथ ही पहला सोमवार होने के कारण पंचमुखी महादेव मंदिर रौप सहित जिले भर के शिव मंदिरों में बम बम भोले के जयकारें गूंज उठे शिवालयों में शिवलिंग का विशेष श्रृंगार कर जलाभिषेक किए गए। शिव मंदिरों में
सावन माह के पहले सोमवार को विशेष पूजा अर्चनाके साथ अखंड ज्योति भी प्रज्जवलित की गई। लोगों ने शिवालयों में भगवान शिव, पार्वती, गणेश, कार्तिकेय और नंदी पर बिल्व पत्र, धतूरा, आकड़ा, पुष्प सहित अन्य सामग्री चढ़ाकर विशेष पूजन किया।
सावन मास के दौरान बालिकाओं व युवतियों ने अच्छे वर व घर की मंगलकामना से व्त का संकल्प धारण
किया, वहीं महिला वर्ग ने भी घर में सुख-शांति व समृद्धि के लिए व्रत शुरू किया।

Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार