(रिपोर्ट संजय सिंह)
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह द्वारा अवैध मादक पदार्थ/शराब तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया गया है। इसी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्वेक्षण व निर्देशन में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा रविवार को घसिया बस्ती तिराहे के पास से एक नफर अभियुक्त इमामन शाह पुत्र स्व0 मनीब शाह निवासी सिल्थरी थाना राबर्टसगंज जनपद सोनभद्र के कब्जे से 02 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर थाना पर मु0अ0सं0 529/24 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी। अभियुक्त को गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम मे उप निरीक्षक कमलनयन दूबे प्रभारी चौकी चुर्क थाना राबर्ट्सगंज , हे0का0 अमरजीत सिंह यादव चौकी चुर्क थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र शामिल रहे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
