रिपोर्ट रवि सिंह
(दुद्धी सोनभद्र )कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बघबियानी मे रविवार की रात्रि में अपने पिता के घर पर बड़ेर में गमछा के सहारे फांसी लगाकर अपनी जीवन ईहलीला समाप्त कर लिया,जानकारी के अनुसार विवाहित पूजा देवी 20 वर्ष पत्नी रामबरन जिसकी शादी बीजपुर थाना क्षेत्र ग्राम जरहा में हुई थी, जो वर्तमान समय अपने मायके में रह रही थी,जिसने रात्रि मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली , जब परिजन सुबह उठे तो देखा कि गम्छे से विवाहित का शव लटक रहा है,जिसे देख घर में कोहराम मच गया, मृतिका के पिता शीतल गौड़ ने पुलिस को सूचना दिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया और कब्जे मे लेकर पंचनामा कर पीएम हेतु मर्चरी भेजवाया एवं आगे की कार्रवाई में जुट गए खबर लिखे जाने तक मृतिका के मौत के कारण पता नहीं चल सका।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
