सोनभद्र। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी के नेतृत्व में शहर के कांग्रेस जनों का प्रतिनिधिमंडल नगर पालिका से सेट सदर ब्लाक के ग्राम पंचायत मुठेर में रहस्य में बीमारी और डायरिया से प्रभावित गांवों के लोगों से मुलाकात की गई उपस्थित ग्राम वासियों ने बताया कि दूषित पानी पीने के कारण पिछले एक हफ्ते से पूरा गांव डायरिया की चपेट में है स्वास्थ्य विभाग की टीम लगाई गई हैं सोनभद्र के सीएमओ से टेलीफोन पर बात करने पर बताया गया कि लखनऊ से स्पेशल टीम ग्राम पंचायत मुठेर में आज सुबह 11:00 बजे पहुंच कर वस्त स्थित का जायजा लेगी एतिहात के तौर पर गांव में स्वास्थ्य टीमों को लगाया गया है एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है और रोकथाम के प्रयास जारी इस बीच कुछ ग्रामीणों ने बताया कि यहां से लोगों को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भेजा गया है ट्रामा सेंटर पहुंचकर राजीव त्रिपाठी ने प्रभावित लोगों से मुलाकात की और चिकित्सीय व्यवस्था के बारे में जानकारी ली श्री त्रिपाठी ने बताया कि गांव में एंटी लारवा कीटनाशक छिड़काव करने की जरूरत है गांव में जो गलियों में पानी एकत्रित हुआ है वहां पर कीटनाशक पाउडर का छिड़काव और अनावश्यक रूप से रास्तों में झाड़ी और झंकार को साफ किया जाए ग्राम वासियों को तत्काल शुद्ध पानी पेयजल की व्यवस्था की जाए ताकि वहां के लोग इन विषम परिस्थितियों में अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सके प्रतिनिधि मंडल में शहर कांग्रेस कमेटी सोनभद्र के अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी के अलावा शहर उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार चौबे लालू चौबे गिरजा भारती बेचन राम सुधाकर प्रसाद शामिल रहे।

Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 15, 2026गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 15, 2026पुलिस सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए इंस्पेक्टर लक्ष्मण पर्वत सम्मानित
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
