(रिपोर्ट रवि सिंह)
दुद्धी सोनभद्र ।कस्बे एवं आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को व्रतधारी महिलाओं ने जिउतिया व्रत का महापर्व पर पूजन अर्चन कर अपने पुत्रों की दीर्घायु रक्षा और उन्नति सुख-समृद्धि के लिए माता जिउतिया से कामना की । बुधवार के सुबह से ही व्रतधारी महिलाएं माता जिउतिया के पूजन अर्चन के सामग्री प्रबंध में लगी रही ,जिसके बाद देर शाम में व्रतधारी महिलाएं आभूषण से बने जिउतिया और विभिन्न फल, पूजन समाग्री के साथ अपने घरों के समीप मंदिरों व अन्य पूजा स्थलों पर विद्वानों के द्वारा परम्परागत तरीके से कथा का स्रवन कर माता जिउतिया का पूजन अर्चन कर महिलाओं ने अपने पुत्रों की दीर्घायु रक्षा और उन्नति सुख-समृद्धि के लिए माता जिउतिया से कामना किया ।माताओं का जिउतिया व्रत निर्जला होता है ,जो गुरुवार के दिन पारण उपरांत जलपान ग्रहण करेंगी ।

Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार