विंढमगंज /सोनभद्र(रवि सिंह):-: स्थानीय थाना क्षेत्र में आर्यावर्त बैंक महुली शाखा के क्षेत्रीय गांव जोरूखाड़ में बैंक बीसी संचालक महेंद्र यादव पर पड़ोसी जयकृत पनिका ने कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर ग्राहक केंद्र का पैसा लेकर हुआ फरार,जोरूखाड़ स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के जोरूखाड बीसी सेंटर के पास हुई इस वारदात में संचालक महेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है, वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।घायल महेंद्र यादव ने बताया कि सोमवार को जब सुबह 9 बजे वह अपना बीसी सेंटर खोलने जा रहे थे, तभी केंद्र से महज 10 कदम की दूरी पर घात लगाए बैठे जयकृत पनिका ने अचानक उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। महेंद्र बचने की कोशिश करते रहे, लेकिन कुल्हाड़ी से उनके सर पर लग गई, जिससे वे खून से लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े,
महेंद्र का आरोप है कि हमलावर ने हमला करने के बाद उनका बैग भी छीन लिया, जिसमें करीब बैंक के दो लाख रुपये थे। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल महेंद्र को उठाया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दुद्धी ले गए। वहां डॉ. मनोज एक्का ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही बैंक शाखा प्रबंधक और अन्य कर्मचारी भी अस्पताल पहुंच गए। बैंक अधिकारियों ने भी इस मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की है।
*वही विंढमगंज थाना प्रभारी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से ही जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। हालांकि, लूट की घटना नहीं हुई है।पुलिस का कहना है कि अब तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है*।
मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही चोट के कारण की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है ,और आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। वही इस तरह की घटना से लोगों में और कब मचा हुआ है। इस मौके पर शाखा प्रबंधक अनिल कुमार मौर्य अधिकारी राहुल सिंह अंकित कुमार परिजन राम कुमार यादव गोकुल यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
