रवि सिंह
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के महुअरिया गांव में रविवार की सुबह दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर में दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय आबिद अंसारी पुत्र लेयाकत अंसारी निवासी नगर उंटारी अपनी बाइक से सिंगरौली जा रहा था। वही 30 वर्षीय अजय गुप्ता पुत्र स्व शिवकुमार निवासी सागोबांध अपने बाइक से दुद्धी की तरफ आ रहा था। कि महुअरिया गांव में दोनों बाइकों में आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिससे दोनों बाइकों पर सवार ऊक्त दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था मे इलाज हेतु आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पर भर्ती कराया गया। जहाँ इलाज चल रहा है।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार