रिपोर्ट रवि सिंह
सोनभद्र। अनपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुलडोमरी के मेडरदह निवासी एक वृद्ध महिला शनिवार को क्षेत्र में हुई गरज चमक के बरसात के दौरान आकाशीय बिजली के चपेट में आने से मौत का मामला सामने आया है सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु दुध्धि भेजवाकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। कुलडोमरी के मेडरदह निवासी फूलमती उम्र करीब 60 वर्ष पत्नी भोला बियार शनिवार को अपने घर के बाहर निकल रही थी इस दौरान तेज गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली के चपेट में आ गई और वृद्ध महिला की घटनास्थल पर ही मौत होना बताया गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु दुध्धि भेजवाकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। सोनभद्र में मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए बरसात को लेकर अलर्ट के बाद क्षेत्र में यह घटना घटी जिससे लोगों को अब एक दो दिन सचेत होकर ही बरसात के दौरान घर से बाहर निकलना चाहिए जिससे वह आकाशीय बिजली से होने वाले क्षति से बच सके।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 15, 2026गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 15, 2026पुलिस सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए इंस्पेक्टर लक्ष्मण पर्वत सम्मानित
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
