सोनभद्र। सपा की आज मासिक बैठक घोरावल विधानसभा की बैठक शाहगंज में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे विधानसभा अध्यक्ष बाबूलाल यादव ने किया। बैठक के मुख्य अतिथि सपा के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव उपस्थित थे । बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहार यादव एवं पूर्व विधायक रमेश चंद दुबे ने कहा कि समाजवादी पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो हमेशा हर वर्ग को एक साथ लेकर चलने का काम कर रही है । इसलिए समाजवादी पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से अपील है कि आप लोग गांव-गांव जाकर हर वर्ग की समस्याओं को सुनने का काम करें और उनका निदान करने का काम करें । श्री राम निहोर यादव एवं रमेश चंद दुबे ने कहा कि भाजपा सरकार में यदि कोई सबसे अधिक परेशान है तो वह किसान है जो हमेशा छला जा रहा है । इस भाजपा सरकार को किसी से कोई लेना देना नहीं है जबकि देश का प्रथम अन्नदाता किसान ही होता है । किसान के ही मेहनत से आज देश की जनता अपना जीकोउपार्जन कर रही है । भाजपा सरकार हर वर्ग के लिए मुसीबत की सरकार बनी हुई है ।बैठक में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष संजय यादव विजय यादव अनिल प्रधान जिला उपाध्यक्ष रामप्यारे सिंह पटेल डॉक्टर लोकपति सिंह पटेल जिला सचिव त्रिपुरारी गौड़ जगत पटेल बाबू हाशमी एवं जोनल प्रभारी सुरेश लाल यादव छोटे लाल यादव दिनेश पटेल सिपाही कोल गोविंद खरवार विनोद पांडे के साथ सेक्टर के पदाधिकारी उपस्थित थे ।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार