सोनभद्र। अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार को बनाया गया है जो विधानसभा दुद्धी के निवासी है। आपको बता दे कि उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद पहली बार आज जनपद आगमन पर भाजपा के जिलाध्यक्ष नन्दलाल व सदर विधायक भूपेश चौबे के नेतृत्व में हिन्दुवारी तिराहे व भाजपा जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। तदोपरान्त भाजपा जिला कार्यालय पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता व संचालन जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद ने किया। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए जीत सिंह खरवार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व ने मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को पार्टी ने यह जिम्मेदारी दी है इस जिम्मेदारी को पूरी लगन और मेहनत से आप सभी के सहयोग से निभाने की कोशिश करुंगा भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार में अनुसूचित जाति व जनजाति के लोगो का सम्मान है सभी कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ काम करें। अनुसूचित जाति का सम्मान भाजपा की सरकार मे ही है, देश की आजादी के बाद पहली बार मोदी सरकार में जाति धर्म से उठकर सबके विश्वास, सबके विकास की बात की गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के नारे को साकार करके दिखाया है, प्रदेश सरकार के विकास कार्यों को गिनाते हुए अनुसूचित जाति व जनजाति के लिए किये गये विभिन्न कार्यों से प्रभावित होकर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी जी के प्रति आभार प्रकट किया आगे कहा कि योगी जी जिस तेजी से अपराधियों पर नकेल कस रहे है उसी तेजी से विकास की योजनाओ को जनता तक पहुंचाने का काम कर रहे है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है इसमे किसी एक की नही बल्कि सभी कार्यकर्ताओं को तरहीज दी जाती है, और सबकी समस्याओं को सुनी जाती है भारतीय जनता पार्टी का यह नारा है सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास इस पर किसी को डरने की जरुरत नही है प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी की अगुवाई मे देश निरंतर आगे बढ रहा है, और जनहित में अनेको कार्य किये जा रहे है। उज्वला योजना, स्वच्छता अभियान, पीएम आवास योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इसमे सभी वर्ग सभी धर्म के लोगो को फायदा हो रहा है किसी के साथ भेदभाव नही किया जाता है, आज कल के युवा समझदार है सही और गलत को पहचानने मे सक्षम है। इससे हमारे संगठन को मजबूती मिल रही है। इस मौके पर सदर विधायक भूपेश चौबे, जिला प्रभारी अनिल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, धर्मवीर तिवारी, अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, पूर्व वन्यजीव बोर्ड सदस्य श्रवण जी, प्रदेश उपाध्यक्ष जनजाति मोर्चा नागेश्वर गोंड़, क्षेत्रीय मंत्री पिछड़ा मोर्चा बीएन गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्या, अशोक कुमार मौर्या, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कमलेश चौबे, जिला मंत्री शंम्भूनारायण सिंह, संतोष शुक्ला, अनूप तिवारी, जिला महामंत्री किसान मोर्चा नार सिंह पटेल, विशाल पाण्डेय, विनय श्रीवास्तव, रजनीश रघुवंशी, संदीप सिंह, सुनिल सिंह, धर्मेन्द्र शर्मा, पूर्व जिला मंत्री धर्मेन्द्र नन्हे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
