फतेहपुर। जिले में एक युवक का अपनी बहन की ननद के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था, प्रेमी युगल ने परिजनों से शादी करने के लिए कहा तो उन्होंने शादी करने से मना कर दिया, जिसके बाद प्रेमी युगल ने जहर खा लिया… जहर खाने से नाबालिग प्रेमिका की मौत हो गई और प्रेमी को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है… किशनपुर थाना क्षेत्र के बरगदहा डेरा मजरा नरौली की है। किशनपुर थाना क्षेत्र के नरौली गांव की छेदीलाल की 16 नाबालिग पुत्री का भाभी के भाई कामता निषाद (19) के साथ तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था… प्रेमी युगल शादी करने के लिए अपने-अपने घर पर बात किए तो दोनों ही परिवार के लोगों ने शादी करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद प्रेमी कामता ने प्रेमिका से फोन पर बात करने के बाद उसके गांव पहुंचा… गांव के बाहर दोनों ने एक साथ जहर खा लिया, जहर खाने से प्रेमिका की मौत हो गई… परिजनों को जब जानकारी हुई तो मौके पर पहुंचे और प्रेमी कामता को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, युवक की हालत गंभीर बनी हुई है… लड़की के पिता का आरोप है कि मेरी बेटी को जबरन जहर दिया गया है, जिससे मेरी बेटी की मौत हो गई है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
