(रिपोर्ट आनंद तिवारी)
भदोही। दयावंती पुंज मॉडल स्कूल, सीतामढ़ी में वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती की वंदना से हुआ। इसके बाद गणेश स्तुति के माध्यम से भारतीय संस्कृति की परंपरा का निर्वहन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भदोही के जिलाधिकारी विशाल सिंह रहे, जिन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उनकी रचनात्मकता की सराहना की।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पुंज परिवार क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है और इस प्रयास के लिए सराहना का पात्र है। विद्यालय के प्रबंधक अतुल पुंज ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारा लक्ष्य विद्यालय को प्रदेश के शीर्ष स्कूलों में स्थान दिलाना है। उन्होंने विद्यालय में उच्च गुणवत्ता की सुविधाओं और शिक्षण पद्धति पर जोर दिया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन अतुल पुंज, श्रीमती वासुकी पुंज, ज्योति पुंज, निदेशक श्रीमती चित्रा सिंह, और उपप्रधानाचार्य सोमनाथ चक्रवर्ती कैलाश चंद उत्तर प्रदेश विद्यालय प्रबंधक महासभा भदोही के जिला अध्यक्ष राहुल दुबे उपस्थित रहे।अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यह वार्षिकोत्सव विद्यालय के शैक्षणिक और सांस्कृतिक स्तर को दर्शाने वाला एक भव्य आयोजन साबित हुआ।

मुख्य आकर्षण:
- प्री-प्राइमरी बच्चों का नृत्य: छोटे बच्चों की मासूम अदाओं ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
- लघु नाटिका “वृक्ष हमारे संरक्षक”: इस नाटिका ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
- “बेटी बचाओ” कार्यक्रम: इस प्रस्तुति ने समाज में जागरूकता का संदेश प्रसारित किया।
- लोक नृत्य: गुजरात और उड़ीसा के पारंपरिक नृत्य, डांडिया और कत्थक ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
- डीपीएमएस म्यूजिक बैंड: बच्चों के गायन और वादन ने पूरे सभागार में उत्साह का संचार किया।

Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 15, 2026ऑपरेशन दहन के तहत करोड़ों के मादक पदार्थ नष्ट,पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Breaking_NewsMay 15, 2026युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर
Breaking_NewsMay 15, 2026विभिन्न मांगों को लेकर ABVP कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन
सम्पादकीयMay 15, 2026उड़ीसा से श्रावस्ती जा रही गांजे की खेप पकड़ी गई, पुलिस ने एक तस्कर दबोचा
