सोनभद्र। बाल दिवस के शुभ दिवस पर आज सदर विकास खंड के छत्रपति शिवाजी पब्लिक स्कूल ग्राम बसौली में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष डॉ० लोकपति सिंह पटेल द्वारा किया गया। प्रथम प्रधानमंत्री पं० जवाहर लाल नेहरू को माल्यार्पण करके उनके विचारों को समाज में स्थापित करने एवं समाज को शिक्षा के मार्ग पर आगे बढ़ने और समाज को संविधान एवं महापुरूषों के विचारों पर आगे बढ़ने की प्रेरणा मुख्य अतिथि द्वारा दिया गया।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय प्रबन्धक मा० संतोष सिंह पटेल जी द्वारा किया गया कार्यक्रम में विवेक सिंह पटेल, विद्यालय अध्यक्ष रामलखन सिंह, प्रधानाध्यापक श्रीमती प्रिति सिंह, विवेकानन्द, आरती सिंह, निलू सिंह, नेहा सिंह आदि उपथित रहे। विद्यालय प्रबन्धक द्वारा शिक्षा के महत्व के बारे में बताया शिक्षा में बड़ी ताकत होती है। शिक्षा में आदमी बड़ी से बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है। वर्तमान परिवेश में बढ़ती महंगाई, बढ़ती शिक्षा, व्यवस्था, आम आदमियों के लिये कही न कही गंभीर विषय है। इसको लेकर के समाज को सजग रहने की जरूरत है।

Author Profile

Latest entries
सोनभद्र न्यूज़May 15, 2026अधिकारियों की लापरवाही पर भड़के डीएम चर्चित गौड़, कनहर सिंचाई परियोजना की धीमी प्रगति पर लगाई कड़ी फटकार
सम्पादकीयMay 15, 2026डीजल पेट्रोल दाम बढ़ते ही दुद्धी क्षेत्र के सभी पेट्रोल टंकियां पर फ्यूल समाप्त निराश होकर पूरे दिन लौटे वाहन स्वामी
सम्पादकीयMay 15, 2026श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिन मानस जी महाराज से अमृतवाणी सुन भक्तों ने किया मन तृप्त
सम्पादकीयMay 15, 2026ऑपरेशन दहन के तहत करोड़ों के मादक पदार्थ नष्ट,पुलिस की बड़ी कार्रवाई
