
बदायूं। जिले मे जामा मस्जिद बनाम नीलकंठ महादेव मंदिर मामले मे आज फास्ट ट्रेक कोर्ट मे सुनवाई हुई जहाँ इंतज़ामिया कमेटी से बहस हुई और इंतज़ामिया कमेटी की तरफ से पक्ष रखा गया। इस मामले मे अगली सुनवाई तीन दिसंबर को होगी।
बदायूं की जामा मस्जिद पर बदायूं के ही रहने वाले हिंदूवादी नेता मुकेश पटेल ने कोर्ट मे दावा ठोका है कि गुलाम बंश के शासक ने नीलकंठ महादेव मंदिर को तोड़कर जामा मस्जिद बनाई थी। इस मामले मे आज इंतज़ामिया कमेटी की तरफ से पक्ष रखा गया।
ब्रेकिंग सोनभद्र-पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो निलंबित, एडीएम न्यायिक को सौंपी गई जांच
इंतज़ामिया कमेटी के अधिवक्ता अनवर आलम का कहना है कि यह मुकद्दमा चलने योग्य नहीं है इसको ख़ारिज किया जाना चाहिए क्योंकि यह प्लेस ऑफ़ वोरशिप एक्ट के खिलाफ है। इस तरह के केसो से माहौल ख़राब होता है। इसपर वादी मुकेश पटेल का कहना है हम पूरे सबूतों के साथ कोर्ट मे गए हैँ। और हर सवाल का जवाब हमारे पास है। हमें हमारा हक़ मिलेगा। सरकार की तरफ से पुरातत्व विभाग पहले ही कोर्ट मे जा चुका है। वादी पक्ष के अधिवक्ता का कहना है कि इंतज़ामिया कमेटी की तरफ से आज बहस हुई है। अगली तारीख़ 3 दिसंबर की दी गई है जिसमे वादी पक्ष से बहस होने की सम्भावना है।
संदिग्ध परिस्थितियों में 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, हादसा या साजिश की आशंका पर जांच
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशOctober 7, 2026ब्रेकिंग सोनभद्र-पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो निलंबित, एडीएम न्यायिक को सौंपी गई जांच
उत्तरप्रदेशOctober 7, 2026संदिग्ध परिस्थितियों में 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, हादसा या साजिश की आशंका पर जांच
अपराधOctober 4, 2026दो सौ साल पुराने शिव मंदिर में चोरी-तोड़फोड़, शिवलिंग और स्फटिक की मूर्तियां गायब
उत्तरप्रदेशOctober 4, 2026सोनभद्र। डाला में चोरी की दो बैटरी और 15 लीटर डीजल के साथ दो गिरफ्तार














