डाला/सोनभद्र(राकेश पाठक)- स्थानीय नगर के शहीद स्मारक पर अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड के इंटक यूनियन के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री व महान अर्थशास्त्री डाक्टर मनमोहन सिंह के फोटो पर पुष्प अर्पित कर कैंडिल जलाकर श्रद्धांजलि दिया गया। डाक्टर मनमोहन सिंह के जन्म से लेकर दिवंगत होने तक के जीवनकाल पर प्रकाश डालते हुए कर्मचारीगण को यूनियन के महामंत्री उत्तम मिश्रा ने संबोधित करते हुए बताया कि डाक्टर मनमोहन सिंह एक विचारक और विद्वान के रूप में प्रसिद्ध थे,वह अपनी नम्रता, कर्मठता और कार्य के प्रति प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते रहे। इनका जन्म 26 सितंबर 1932 पंजाब प्रांत में हुआ इनकी शिक्षा दीक्षा पंजाब विश्वविद्यालय, कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय (इग्लैंड) एवं आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय (इग्लैंड) जैसे नामचीन विश्वविद्यालयो में हुई। 1982-85 तक भारत के रिजर्व बैंक के गवर्नर रहे। 1991-1996 तक पीवी नरसिम्हाराव सरकार में वित्त मंत्री रहे। 1998-2004 तक विपक्ष के नेता रहे,इनके नाम बहुत उपलब्धियाँ है जो कि बताया नहीं जा सकता। सन 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री पद पर पदासीन रहे। मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) को भारत सरकार ने वर्ष 2005 में लागू किया था ,डाक्टर मनमोहन सिंह जी का पूरा कार्यकाल शानदार रहा। आज इंटक यूनियन द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में यूनियन के समस्त कार्यकारिणी/ पदाधिकारी के साथ सैकड़ो कर्मचारी उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 15, 2026शादी की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से दामाद की मौत
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
सम्पादकीयMay 13, 2026आंधी-तूफान का तांडव, दिन में छाया अंधेरा, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
Breaking_NewsMay 13, 2026पुलिस का गैंगेस्टरों पर बड़ा प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों से 6 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
