फ्लोराइड प्रभावित गांवों में टैंकर से होगी पानी आपूर्ति,
दुद्धी/सोनभद्र(रवि सिंह)-दुद्धी ब्लॉक के फ्लोराइड प्रभावित गांव मनबसा में सोमवार को मंडलाआयुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी और जिलाधिकारी बी एन सिंह ने जीवन शाला उच्च प्राथमिक विद्यालय मनबसा परिसर में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुनी और फ्लोराइड की अधिकता वाले जल स्रोतों से पानी पीने से मना करते हुए फ्लोराइड प्रभावित सभी गावो में टैंकर से पानी आपूर्ति का आदेश दिया। बातचीत में जिलाधिकारी ने कहा है कि टैंकर का पानी शुद्ध पेय जल का स्थाई हल नहीं है।इसके लिए जल जीवन मिशन बेहतर विकल्प होगा।लेकिन रिंहद में अगर मरकरी है, तो बिना जांचे परखे पानी की आपूर्ति नहीं होगी। यह भी कहा कि शुद्ध पानी देना शासन की जिम्मेदारी है।फ्लोराइड से होने वाली बीमारी और उत्पन्न समस्या का भी उन्होंने जिक्र किया।इसके पूर्व ग्रामीणों की समस्या सुनी और कोटेदार को कड़ी फटकार लगाते हुए नियमानुसार राशन वितरण करने को कहा साथ ही साथ यदि फिर शिकायत मिलती है तो संबंधित कोटेदार की दुकान को किसी दूसरे द्वारा संचालित कराने की बात कही।ग्राम सेकेट्री घनश्याम शर्मा se विभिन्न कार्यों को लेकर पूछताछ की गई वहीं ग्रामीणों का आरोप रहा की सेक्रेटरी साहब गांव में नहीं आते हैं।

जिससे लोगों का जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र भी नहीं बन पाता ग्रामीणों की बात सुन जिला अधिकारी ने विकास कार्यों को कड़ी फटकार लगाते हुए संबंधित गांव के ग्राम विकास अधिकारी का वेतन रोकने के साथ-साथ स्पष्टीकरण की मागा गया इस दौरान दुद्धी तहसीलदार से भी राजस्व एवं एग्री क्राफ्ट सहित अन्य कार्यों को लेकर सवाल पूछा ,मंडलायुक्त ने विद्यालय से 100 मीटर की दूरी पर लगे हिंडालको द्वारा आर ओ प्लांट का स्थलीय निरीक्षण किया और पानी आपूर्ति को लेकर ग्रामीणों से रूबरू हुए,उन्होंने 20 वर्षों से खराब पड़े सड़क के निर्माण कराए जाने का आश्वासन दिया। मौके पर सी डी ओ जागृति अवस्थी,डी पी आर ओ नमिता शरण, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी,राजेश सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी अश्वनी कुमार, एसडीएम ओबरा, निखिल यादव एसडीएम दुद्धी तहसीलदार दुद्धी ज्ञानेंद्र यादव, पुलिस उपाधीक्षक ओबरा हर्ष पांडे,विशाल चौरसिया, एडीओ पंचायत म्योरपुर अजय कुमार सिंह चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर शाह आलम डॉ संजय प्रधान मंजू देवी,दिवाकर शर्मा,हृदय नारायण, गुलशन पटेल,सुरेंद्र कुमार, नाबालिक सिंह गौड सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
