डाला(राकेश पाठक) :-विगत कई वर्षों से डाला में खेल मैदान की मांग को लेकर कई आंदोलन चलाये गए लेकिन इसका कोई अनुकूल प्रभाव देखने को नहीं मिला,आज इसी विषय का संज्ञान लेकर डाला नगर पंचायत के तमाम सभासदों सहित डाला भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह पटेल के द्वारा राज्यमंत्री(प्रभारी )खेल एवं युवा कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश को एक ज्ञापन सौंपा गया जिसमें बताया गया कि डाला में खेल मैदान न होने के कारण डाला के युवाओं का भविष्य खतरे में है, खेल मैदान न होने के कारण युवाओं की प्रतिभाएं धूमिल हो रही हैं। उन्होंने बताया कि उचित और सुव्यवस्थित खेल मैदान न होने के कारण क्रिकेट, कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, रनिंग सहित कई ऐसे खेल है जिनकी प्रतिभाएं खेल मैदान के अभाव में मायूस हो रही है।युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा खेल प्रतिभाओं को निखारने, सवारने व प्रदर्शित करने हेतु विभिन्न योजनाओं के माध्यम से खेलों को प्रोत्साहित किया जा रहा है तथा डाला नगर में खेलों को प्रोत्साहन करने के लिए एक स्टेडियम के सख्त आवश्कता है जिससे यंहा के युवा का शारीरिक एवं बौद्धिक विकाश हो सके । इस दौरान भाजपा नेता दीपक दुबे सभासदों में विशाल गुप्ता बलबीर अवनीश पांडे संतोष सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 18, 2026नीति आयोग की रैंकिंग में सोनभद्र बना देश का नंबर-1
सम्पादकीयMay 18, 2026लखनऊ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज की निंदा, आक्रोशित अधिवक्ताओं ने दुद्धी एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Breaking_NewsMay 18, 2026रोमानिया में भारत का दम दिखाएंगे सोनभद्र के रवि सिंह
Breaking_NewsMay 18, 2026महंगाई और पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
