AKD।गिरीश तिवारी
सोनभद्र। रेलवे स्टेशन परिसर में हुई हिंसक झड़प का वीडियो सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।

दोनों ओर से लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और ईंट-पत्थरों का जमकर इस्तेमाल किया गया। इस दौरान स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यात्री जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए।

सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि घटना के दौरान मौके पर मौजूद आरपीएफ के जवान शुरुआती समय में हालात को काबू में नहीं कर सके। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रित किया गया। इस हिंसक झड़प में कई लोगों के घायल होने की सूचना है, जिनमें कुछ को गंभीर चोटें आई हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
