सोनभद्र ।(अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी)-जिले के पन्नूगंज थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय मासूम ने भुजिया नमकीन समझकर कीटनाशक निगल लिया। उसकी हालत खराब होने पर परिजन उसे लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंचे, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बेलगाई निवासी अंश (05) पुत्र संतोष सुबह घर में ही खेल रहा था। खेलते-खेलते उसके हाथ में कीटनाशक लग गया। इसे चने की फसल में छिड़काव के लिए घर में रखा गया था। कीटनाशक को भुजिया नमकीन समझकर अंश ने तुरंत उठाकर मुंह में डाल लिया। कड़वा लगने पर परिजनों को बताया कुछ देर बाद मासूम की हालत खराब हो गई। उसे अचेत होते देख परिजन आनन- फानन भागकर पीएचसी चतरा पहुंचे। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के चलते उसे चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल में मासूम का उपचार चल रहा है। परिजनों ने बताया कि कीटनाशक देखने में भुजिया नमकीन जैसा है, जिसे बच्चे ने नमकीन समझकर निगल लिया था।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
सम्पादकीयMay 13, 2026आंधी-तूफान का तांडव, दिन में छाया अंधेरा, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
Breaking_NewsMay 13, 2026पुलिस का गैंगेस्टरों पर बड़ा प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों से 6 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सम्पादकीयMay 13, 2026कबाड़ के गोदाम में भीषण आग से मचा हड़कंप, आबादी तक पहुंचीं लपटें
