सोनभद्र। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ०प्र०, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद स्तर पर जिला निर्वाचन अधिकारी, कार्यालय तथा प्रत्येक प्रत्येक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के संबंध में निर्वाचकों की हेल्प डेस्क की स्थापना किया जाना है। इसका उद्देश्य विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के संबंध में निर्वाचकों की पृच्छाओं के निवारण एवं उन्हें हेल्प डेस्क के माध्यम से सहायता प्रदान किया जाना है। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के संबंध में जनपद के सभी नगर निगम कार्यालय, नगर पालिका परिषद कार्यालय, नगर पंचायत कार्यालय तथा विकास खण्ड कार्यालयों में भी हेल्प डेस्क की स्थापना कराये जाने के निर्देश दिया गया है। हेल्प डेस्क पर अनुभवी तथा भिज्ञ कर्मचारी की नियुक्ति की जाय, जिससे मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरने में सहायता प्रदान किया जा सकें। उन्होंने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-हेल्प डेस्क की स्थापना अपने-अपने कार्यालयों में कराते हुए हेल्प डेस्क पर अनुभवी तथा भिज्ञ कर्मचारी की नियुक्ति कराना सुनिश्चित करेंगेें।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
