दुद्धी/ सोनभद्र (रवि सिंह)-कोतवाली परिसर में होली, रमजान एवं ईद सहित अन्य त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक आहूत की गई। जिसकी अध्यक्षता तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव एवं क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल की संयुक्त रूप से की गई।
इस बैठक में कस्बे और ग्रामीण क्षेत्र के प्रधान व गणमान्य सम्मानित जन उपस्थित रहे।

क्षेत्राधिकारी श्री चंदेल ने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा। अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

बैठक में त्योहारों के आयोजन, रूट और समय निर्धारण पर विस्तृत चर्चा की गई। स्थानीय लोगों ने साफ-सफाई, बिजली कटौती और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं रखीं। क्षेत्राधिकारी दुद्धी ने स्पष्ट किया कि त्योहार पुरानी परंपराओं के अनुसार ही मनाये जाएंगे। किसी नई परंपरा की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने अफवाहों से बचने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील किया है।
बैठक में तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव, प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, जेई राकेश मौर्या संदीप अग्रहरि समेत कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, कन्हैया लाल अग्रहरि, सदर कल्लन खां, सेराज खान,क्रय विक्रय अध्यक्ष आशीष तिवारी,मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, दिलीप पांडे, कमलेश सिंह कमल, मोहम्मद शमीम अंसारी, धर्मेंद्र पाल, विनोद जयसवाल, मोनू सिंह सोनू खान, ग्रामीण प्रधान मुन्ना उर्फ मानिकचंद भारती, सुभाष भारती, त्रिभुवन यादव, संजय मौर्या, बर्फी लाल,जगत नारायण, शिवकुमार यादव, प्रधान प्रतिनिधि बृजेश कुशवाहा सुरेंद्र सिंह, संतोष पनिका जीयुत कुशवाहा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 22, 2026विद्यालयों के औचक निरीक्षण में शिक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई की जांच
सम्पादकीयAugust 21, 2026चोपन में घटा जलस्तर, सोन नदी पर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम ने किया स्थल निरीक्षण
उत्तर प्रदेशAugust 20, 2026निःशुल्क कोचिंग सेंटर का शुभारंभ
उत्तर प्रदेशAugust 19, 2026खदान के पानी और मलबे ने मचाई तबाही, बस्ती में बाढ़ जैसे हालात
