रिपोर्ट(गिरीश तिवारी)
सोनभद्र। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह और पोषण अभियान के तहत आदर्श आंगनबाड़ी केन्द्रं चुडी गली में 22 गर्भवती महिलाओं को डलिया में पुष्टाहार देकर गोद भराई और 13 बच्चों खीर खिलाकर व माला पहनाकर अन्नप्राशन संस्कार सदर विधायक भूपेश चौबे ने किया । कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन व सरस्वती बंदना करके की गई। सदर विधायक ने कहा महिला सशक्तिकरण के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है, सरकार का प्रमुख उद्देश्य है आंगनबाड़ी का अपना सेंटर हो। बच्चे व गर्भवती महिलाओं को स्वस्थ रखने के लिए सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं को समय से घर घर तक पुष्टाहार पहुचाने की जिम्मेदारी भी सरकार ने ले रखी है। हमारी योजना सही लाभार्थी तक पहुच रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी राजीव सिंह ने बताया कि पुष्टाहार का नियमित सेवन करने से आप और आपका बच्चा स्वस्थ रहेगा। इस दौरान सीडीपीओ हरिमोहन, निति आयोग पिरामल फाऊंडेशन जिला प्रतिनिधि विरेंद्र कुमार पाण्डेय, अपर सांख्यिकी अधिकारी स्मृता बाजपेयी, भाजयुमो उपाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह सोनू, मंडल महामंत्री संदीप सिंह, महेश सोनी, सभासद विशाल गुप्ता, बलवीर, संतोष लाइनमैन, अवनीश पाण्डेय, प्रदीप कुमार,आंगनबाड़ी कार्यकर्ती कविता कुशवाहा, विनिता, पुष्पा पाण्डेय, शीला देवी,हेमंती देवी, रीना श्रीवास्तव ,कमल सिंह, नूरजहां ,अंजू रानी, मसूद खान, ममता ,उर्मिला पाल ,सरिता तिवारी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे। संचालन डाला मंडल उपाध्यक्ष मनीष तिवारी ने किया।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
