रवि सिंह
दुद्धी /सोनभद्र कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टेढ़ा में बुधवार की दोपहर लगभग 3:00 बजे एक विवाहिता अनीता देवी उम्र 30 वर्ष पत्नी विजय चेरो ग्राम टेढ़ा , किसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी में विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ गया, कि नाराज पत्नी ने घर में रखें विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया ,जिससे उसकी हालत बिगड़ गई ,पत्नी की हालत देख पति ने शोर मचाया, तो ग्रामीण इकट्ठा हो गए और 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई।
लेकिन एंबुलेंस कुछ देर तक नहीं आने से गांव के ही एक समाजसेवी श्याम किशोर यादव ने अपने निजी वाहन से उक्त महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में लाकर भर्ती कराया जहां उपस्थित चिकित्सक डॉ बी के सिंह के द्वारा महिला का इलाज जारी है। और उसे अब खतरे से बाहर बताया जा रहा है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
