दुद्धी(रवि सिंह)-
रीवा रांची राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा।
बोलेरो और ट्रक में हुई जोरदार टक्कर बोलेरो के उड़े परखच्चे ।
रात्रि लगभग 1:45 बजे की बताई जा रही दुर्घटना।
बोलेरो में चार सवार में माता-पिता की हुई मौके पर मौत,और दो बेटे गंभीर रूप से हुए घायल।
रीवा रांची राष्ट्रीय राजमार्ग विंढमगंज थाना क्षेत्र के कोलिनडुबा इंडियन ऑयल पेट्रोल टंकी पास की दुर्घटना।
दोनों भाई चंदन और आकाश को 108 एंबुलेंस के चालक विपिन एवं कृपा शंकर चौबे के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में कराया गया भर्ती।
बोलेरो में फंसे मृतक मीना देवी 34 वर्ष पत्नी नागेश्वर एवं नागेश्वर 38 वर्ष पुत्र अज्ञात को बाहर निकलने में जुटी विंढमगंज पुलिस।
बोलेरो सवार हरना कछार से रावटसगंज जिला मुख्यालय के लिए जा रहे थे।
विपरीत दिशा महुली की ओर से तेज रफ्तार में आ रही ट्रक ने जोरदार टक्कर हो गई।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 15, 2026ऑपरेशन दहन के तहत करोड़ों के मादक पदार्थ नष्ट,पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Breaking_NewsMay 15, 2026युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर
Breaking_NewsMay 15, 2026विभिन्न मांगों को लेकर ABVP कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन
सम्पादकीयMay 15, 2026उड़ीसा से श्रावस्ती जा रही गांजे की खेप पकड़ी गई, पुलिस ने एक तस्कर दबोचा
