पिकनिक मनाने गए युवक की नदी में डूबने से हुई मौत
लगभग 16 घंटे के बाद नदी से गोताखोरों ने निकाला युवक शव।
महुली/सोनभद्र ।(अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी)-दुद्धी के जोरकहु पिकनिक मनाने गए एक युवक की नदी में डूबकर मौत हो गई। घटना विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरकहू पिकनिक स्पॉट की है, जहां शनिवार को यह दर्दनाक हादसा हुआ।जानकारी के मुताबिक, आदर्श कुमार (27) पुत्र दिनेश कुमार, निवासी जाबर गांव, अपने परिवार और कुछ परिचितों के साथ जोरकहू पिकनिक मनाने गया था। वहां मस्ती के दौरान वह नदी में नहाने के लिए उतरा, लेकिन देखते ही देखते वह गहरे पानी में चला गया। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, वह डूबने लगा। लोगों ने उसे बचाने के लिए नदी में छलांग भी लगाई, लेकिन तब तक आदर्श लापता हो चुका था।पुलिस और गोताखोरों युवक की तलाश में जुटी घटना की सूचना मिलते ही विंढमगंज पुलिस मौके पर पहुंची और आदर्श की तलाश शुरू की। स्थानीय लोग भी युवक को खोजने में जुट गए, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया। गोताखोरों ने घंटों सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन अंधेरा होने की वजह से परेशानी हो रही है। देर रात तक युवक का शव बरामद नहीं हो सका था। रविवार को शव को बाहर निकाल लिया गया घटना पर थाना प्रभारी द्वारा पंचनामा कर दुद्धी पीएम हाउस भेज दिया!मृतक युवक इलाहाबाद से होली पर आया था घर परिजनों के मुताबिक, आदर्श इलाहाबाद में रहकर पढ़ाई कर रहा था और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। होली की छुट्टियों में वह घर आया था और परिवार के साथ पिकनिक मनाने जोरकहू गया था। लेकिन वहां यह हादसा हो गया, जिससे परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल आदर्श की मौत की खबर से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी मातम छा गया है। जिसने भी यह खबर सुनी, वह स्तब्ध रह गया।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
