सोनभद्र
(अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी)
सोनभद्र :- रेणुकूट पुलिस चौकी क्षेत्र के रन टोला के घने जंगल में आज सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने जब जंगल में शव को लटकते हुए देखा, तो उनके होश उड़ गए। तुरंत उन्होंने तत्काल शासन-प्रशासन और 112 नंबर की टीम को भी सूचित किया।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को
कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, और पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। समाजसेवियों ने सोशल मीडिया पर इस घटना की जानकारी साझा करते हुए लोगों से अपील की है कि वे इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, ताकि मृतक के परिजनों तक यह खबर पहुंच सके.
** पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा। पुलिस मृतक की पहचान करने और इस घटना के पीछे की सच्चाई का पता लगाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है ।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
