कोन/ सोनभद्र (अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी)-– कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नौडीहा अन्तर्गत बंगलौर कमाने गए युवक विजय कुमार पुत्र दिलीप चेरो उम्र लगभग 45 वर्ष ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।मिली जानकारी के अनुसार मृतक के तीन लड़के हैं जिसमें दो लड़के बंगलौर में रहकर निजी कम्पनी में कार्य करते थे और वहीं मृतक काम के सिलसिले बंगलौर गया था पर किन परिस्थितियों में कमरे में फांसी लगा ली, लोगों को समझ से परे है और वहीं घर वालों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम प्रधान के सहयोग से मृतक का शव बंगलोर से फ़्लाइट द्वारा वाराणसी और वहाँ से एम्बुलेंस के द्वारा मृतक का शव घर लाया गया। जहाँ आज अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस बावत ग्राम प्रधान रामशक्ल गुप्ता ने बताया कि मृतक के परिजनों को बिहार निवासी रणधीर ( ठेकेदार) के द्वारा 2 लाख रुपए का आर्थिक सहायता व आने जाने का खर्च वहन किया गया।
Author Profile

Latest entries
उत्तर प्रदेशMay 31, 2026प्रसूता मौत कांड में फरार आरोपियों पर इनाम
Breaking_NewsMay 31, 2026नाबालिग से दुष्कर्म मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार
Breaking_NewsMay 31, 2026रहस्यमयी हालात में सीमेंट कर्मचारी की मौत, कई दिन बाद कमरे से मिला शव
सम्पादकीयMay 30, 2026जंगल में मिला महिला का नरकंकाल, 20 दिन से लापता पार्वती की हुई शिनाख्त
