बस्ती। जनपद के हर्रैया कस्बे से सुबह एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। शॉर्ट सर्किट से घर मे लगी आग से रात को सोया परिवार सुबह की किरण नहीं देख पाया और एक पल में तीन जिंदगियां जलकर खाक हो गई। वही परिवार का मुखिया जिंदगी और मौत से अस्पताल में जंग लड़ रहा है। 6 माह का एक बेटा जिसने अभी जीवन की शुरुआत किया ही था कि बदकिस्मती से आग ने उसकी जान ले ली, वही डेढ़ साल की एक बेटी भी आग की लपटों में झुलसकर दम तोड़ दिया। पिता सुनील और मां अपने बच्चों को बचाने की पूरी कोशिश किए मगर मां अपने बच्चों की जान बचाते बचाते खुद भी दम घुटने से मौत के आगोश में चली गई। वही पिता और भाई गंभीर रूप से आग में झुलस गए जिन्हें इलाज के लिए अयोध्या में भर्ती कराया गया है, जहां वे जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे है। इस घटना के बाद पूरे इलाके और परिवार में मातम पसर गया है। पूरा मामला हरैया थाना क्षेत्र के अंजहिया बाजार का है, जहां सुनील केसरवानी जनरल स्टोर की दुकान चलाते है और दूसरी मंजिल पर उनका परिवार रहता है। अचानक जब परिवार रोज की तरह रात को सो रहा था तो भोर में अचानक घर के अंदर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, कमरे में आग की लपटे फैलती चली गई और जब तक सुनील केसरवानी और उनके परिवार को इस बात की जानकारी हो पाती और वे मदद ले पाते तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया, देखते ही देखते आग की वजह से कमरे में धुवां का गुबार भर गया, जिस वजह से कमरे में मौजूद पूरे परिवार का दम घुटने लगा, जिसमें पिता सुनील और उनकी पत्नी पूजा अपने दो छोटे बच्चों सौरवी डेढ़ साल और एक 6 माह के बेटे बेहोश होकर गिर पड़े। जानकारी होते ही निचले मंजिल पर रह रहे सुनील के बड़े भाई पहुंचे और किसी तरह से सभी को बाहर निकाला, मगर तब तक देर हो चुकी थी जिसमें सुनील की पत्नी और उनके दोनों बच्चे मौत की नींद सो चुके थे। वही सुनील की सबसे अभी चल।रही थी मगर उनकी भी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, परिजनों ने उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया मगर हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने अयोध्या रेफर कर दिया है।

इन अधिकारीयों ने मौके का किया निरीक्षण
घटना की जानकारी होते ही मौके पर हर्रैया तहसील के एसडीएम मनोज कन्नौजिया और डीएसपी संजय सिंह पहुंचे और घटना के बावत जानकारी हासिल की। मृतक के परिजनों मुताबिक घटना शॉर्ट सर्किट से होना बताया गया है, जिसमें सुनील के परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई है। वही घटना के बाद उनके परिवार के अन्य सदस्य बचाने पहुंचे थे जिसमें 4 लोग आग में झुलस गए है जिनको इलाज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरैया में भर्ती कराया गया है। सुनील के बड़े भाई ने बताया कि उन्हें जानकारी ही नहीं हो पाई कि आग लगी है, काफी देर बाद जब हल्ला मचा तो वे दौड़कर ऊपरी मंजिल पर गए और परिवार के सभी लोगों को बाहर निकाला।
जाने क्या बोले एसडीएम
वही एसडीएम मनोज कन्नौजिया ने घटना स्थल पहुंचकर मुआयना किया, मीडिया को जानकारी देते हुए एसडीएम मनोज कन्नौजिया ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है, घायल सुनील का इलाज चल रहा है, जबकि परिवार की एक महिला और उसके दो बच्चों की मौत हुई है, मदद के तौर पर मृतक के परिवार को सरकार की तरफ से मिलने वाली मुआवजा राशि की कार्यवाही कराई जा रही है। वही डीएसपी संजय सिंह ने बताया कि घटना के बावत मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्ट मॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है और आगे की जो भी विधिक कार्यवाही है उसे कराई जा रही है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
