सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों व मादक पदार्थों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण जनपद में आज सुबह 10.30 बजे थाना चोपन पुलिस द्वारा मलीन बस्ती टावर मोड़ डाला से एक नफर अभियुक्त रामप्रसाद उर्फ बबलू पुत्र स्व0 हरिनाथ, निवासी मलिन बस्ती सेक्टर सी मोड़, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक सफेद झोले में कुल 01 किलो 250 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 – 21/2024 धारा – 8/20 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही किया जा रही है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
सम्पादकीयMay 13, 2026आंधी-तूफान का तांडव, दिन में छाया अंधेरा, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
Breaking_NewsMay 13, 2026पुलिस का गैंगेस्टरों पर बड़ा प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों से 6 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सम्पादकीयMay 13, 2026कबाड़ के गोदाम में भीषण आग से मचा हड़कंप, आबादी तक पहुंचीं लपटें
