संवाददाता–संजय सिंह
जब तक चलेगी सांसे योग करेंगे- योगी संकटमोचन
आज रविवार को पतंजलि योगपीठ सोनभद्र के तत्वाधान में 25 दिवसीय निशुल्क योग शिविर लगाया गया है चोपन काली मंदिर प्रांगण में युवा भारत जिला महामंत्री एवं सोशल मीडिया प्रभारी योगी संकट मोचन तथा जितेंद्र सिंह कैलाश भैया द्वारा आज शिविर को संबोधित कर आज का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें युवा भारत योगी संकट मोचन द्वारा योग के बारे में विस्तार से चर्चा की गई तथा रोग के अनुसार किस प्रकार से कितना योग करना है इसके बारे में योगी संकट मोचन के द्वारा बताया गया तथा सूर्य नमस्कार ताड़ासन, त्रिकोण ताड़ आसान और यौगिक जॉगिंग करते हुए सूक्ष्म व्यायाम प्राणायाम और ताड़ासन चक्रासन, शीर्षासन, मयूरासन, मयूरी आसन इत्यादि कठिन आसनों का अभ्यास कराया गया और कैलाश भैया के द्वारा बिच्छू चाल चलकर दिखाया गया पूरे प्रांगण में जो की बेहद गौरवशाली महसूस करते हैं और इस प्रकार आज शिविर में श्रीवास्तव के द्वारा दही और जलेबी का प्रसाद के रूप में व्यवस्था किया गया था इस प्रकार से चोपन में शिविर लगातार चल रहा है एक-एक दिन पतंजलि के सभी योग साधक भाई-बहन वहां पर पहुंच कर अपने-अपने तरीके से योग को करा रहे हैं और सभी को जागरुक कर रहे हैं।आज शिविर में शामिल होने वाले सदस्यों में शिवनाथ प्रसाद योग शिक्षक
राकेश साहनी योग शिक्षक
सुदर्शन , मनीष सेठ, मनोज सिंह, बहनों में अंजली, पुष्पांजलि, किरण, पुष्पा, चुनमुन तथा चोपन के समस्त भाई-बहन जो योग साधन है निरंतर प्रतिदिन योग करते हैं शामिल होकर के आज योग शिविर का बहुत ही हंसी खुशी के साथ और सुबह-सुबह दही और जलेबी के साथ शिविर को समापन किया गया
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 15, 2026शादी की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से दामाद की मौत
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
सम्पादकीयMay 13, 2026आंधी-तूफान का तांडव, दिन में छाया अंधेरा, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
Breaking_NewsMay 13, 2026पुलिस का गैंगेस्टरों पर बड़ा प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों से 6 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
